​स्वर्ण पदक जीतने पर मैरी कॉम को बॉलीवुड ने दी जमकर बधाई

​स्वर्ण पदक जीतने पर मैरी कॉम को बॉलीवुड ने दी जमकर बधाई
​17वें एशियाई खेलों में महिला मुक्केबाज मैरी कॉम के स्वर्ण जीतने पर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने उन्हें बधाई दी​​ इसके बाद 'स्वर कोकिला' लता मंगेशकर और फिल्मकार शूजीत सरकार सरीखी अन्य बॉलीवुड हस्तियों ने भी उन्हें बधाई दीं​।

अपने वर्ग में विश्व की पांचवीं वरीय मुक्केबाज मैरी कॉम ने बुधवार को कजाकिस्तान की झाएना शेकेरबोकेवा को 2-0 से हराया​। ​​उनकी इस जीत से फिल्मजगत रोमांचित हो उठा​।
​
​​ पेश है, उनकी जीत पर सिनेमा जगत से आईं कुछ ट्वीट​-​

लता मंगेशकर: नमस्कार​। ​ हमारे देश की महिला मुक्केबाज मैरी कॉम जी ने एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता है. मेरी ओर से उनको बहुत शुभकामनाएं​।​

अमिताभ बच्चन: मैरी कॉम ने स्वर्ण जीता​।​ क्या उपलब्धि है​।

​ फरहान अख्तर: मैरी कॉम को स्वर्ण पदक जीतने पर बधाइयां​।

​ शूजीत सरकार: मैरी कॉम जिंदाबाद​।

​ शाहिद कपूर: प्रेरणा देने वाली मैरी कॉम को एक बार फिर भारत को गौरवान्वित करने पर बहुत-बहुत बधाई​।

​ दिपानीता शर्मा: यह एक जबर्दस्त जीत है​।​ मैरी कॉम का पहला एशियाई स्वर्ण पदक है. क्या पल है​।​

मिलाप जावेरी: मैरी कॉम ने दोबारा कर दिखाया​।​ एशियाई खेलों में स्वर्ण. वाह! वह भारत का गर्व हैं​।

​ वीर दास: मैरी कॉम आगे बढ़ो!​

​ विशाल ददलानी: आज 'मैरी कॉम' में 'जिद्दी दिल' और 'सलाम इंडिया' गाने पर गर्वित हूं​।​ क्या एथलीट हैं​।​ क्या चैंपियन हैं​।​ मैरी गोल्ड​।​

End of content

No more pages to load