मैरी कॉम की जीत से हैरानी नहीं हुई: भंसाली

मैरी कॉम की जीत से हैरानी नहीं हुई: भंसाली
'मैरी कॉम' फिल्म के सह-निर्माता संजय लीला भंसाली का कहना है कि इंचियोन में एशियन खेलों में महिला मुक्केबाज एम.सी. मैरी कॉम का स्वर्ण जीतना कोई हैरानी की बात नहीं है​।​​
​​
​​​​ भंसाली ने कहा, "वह एक सच्ची नायक हैं​। मैं उनकी जीत से हैरान नहीं हूं​।​ मुझे उनसे एशियन खेलों में स्वर्ण पदक जीतने की उम्मीद थी​।​ मैरी में जुनून और लगन है। ​इन्हीं खूबियों ने हमें खास तौर से उनकी जिंदगी पर एक फिल्म बनाने के लिए प्रेरित किया​।​"​​
​​
​​​​​ 'मैरी कॉम' फिल्म एम.सी. मैरी ​कॉम की जिंदगी के उतार-चढ़ाव लिए हुए है​।​ उमंग कुमार निर्देशित इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा और दर्शन कुमार ने मुख्य भूमिका निभाई है​।​
​​
​​​​​ फिल्म में मैरी ​कॉम के पति की भूमिका निभाने वाले दर्शन ने कहा, "हम सभी को सुपर-वुमन (मैरी) पर नाज है​।​ जबर्दस्त जीत के लिए मैरी को बधाइयां​।​ आपने अपने स्वर्ण से भारत को चमका दिया​।​ मैं आपके जीवन पर बनी फिल्म का हिस्सा होकर स्वयं को धन्य मानता हूं​।​"​​
​​
​​​​​ भारतीय मुक्केबाज मैरी ​कॉम ने बुधवार को इंचियोन में फाइनल मुकाबले में कजाकिस्तान की झाएना शेकेरबेकोवा को फ्लाईवेट (48-51 किलोग्राम) वर्ग में हराकर स्वर्ण पदक जीत लिया​।​

End of content

No more pages to load