​लॉस वेगास में ​'​एबीसीडी 2​'​ की शूटिंग करेंगी​ लॉरेन गोटालिब ​

​लॉस वेगास में ​'​एबीसीडी 2​'​ की शूटिंग करेंगी​ लॉरेन गोटालिब ​
​पिछले साल ​'​एबीसीडी: ऐनीबॉडी केन डांस​' फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखने वालीं अंतर्राष्ट्रीय डांसर लॉरेन ​गोटालिब लॉस वेगास में इसके सीक्वल की शूटिंग शुरू करने जा रही हैं।​

लॉरेन ने हाल में एक कार्यक्रम के दौरान अपने फिल्म शेड्यूल के बारे में बताया। लॉरेन ने कहा​, "'एबीसीडी 2​'​ शुरू हो रही है और मैं पहले शूट के लिए लॉस वेगास जाने की तैयारी ​कर रही हूँ।"​

'​एबीसीडी 2​'​ में वरुण धवन और श्रद्धा कपूर भी हैं और लॉरेन को उनके साथ काम करने में मजा आ रहा है। लॉरेन ने कहा​, "पूर्वाभ्यास शुरू हो गया है और मैं ​और वरुण कुछ नया करने की कोशिश कर रहे हैं, जो पहले कभी न देखा गया हो। वह और श्रद्धा बहुत मेहनती हैं। हम बहुत मजे कर रहे हैं।​"​

फिल्म का निर्देशन नृत्य निर्देशक रेमो डिसूजा कर रहे हैं।लॉरेन टेलीविजन डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' (2013) की उपविजेता हैं।

End of content

No more pages to load