अभिनेत्री श्रीदेवी की कमबैक फिल्म 'इंग्लिश विंग्लिश' को दुनिया के अलग-अगल हिस्सों में तारीफें मिली हैं। जर्मनी और जापान जैसे देशों में प्रदर्शित होने के बाद अब 24 अक्टूबर को यह रोमानिया में प्रदर्शित होगी। फिल्म प्रोडक्शन एवं वितरण कंपनी इरोज इंटरनेशनल इसे रोमानिया में करीब 15 स्क्रीनों पर प्रदर्शित करेगी।
गौरी शिंदे के निर्देशन की पहली फिल्म 'इंग्लिश विंग्लिश' भारत में अक्टूबर, 2012 को रिलीज हुई थी। फिल्म ने हाल में जापान में आश्चर्यजनक ढंग से सफलता और लोकप्रियता हासिल की। फिल्म ने जापान में बॉक्स ऑफिस पर 14 लाख डॉलर से अधिक की कमाई की।
'इंग्लिश विंग्लिश' की कहानी एक भारतीय गृहणी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो समाज में अपने लिए जगह बनाने के इरादे से अंग्रेजी भाषा सीखती है।
'इंग्लिश विंग्लिश' अब रोमानिया में होगी प्रदर्शित
-
Thursday, October 09, 2014


