​​अमिताभ 72वें जन्मदिन पर प्रशंसकों को देंगे डिजिटल उपहार

​​अमिताभ 72वें जन्मदिन पर प्रशंसकों को देंगे डिजिटल उपहार
महानायक अमिताभ बच्चन की अपने 72वें जन्मदिन (11 अक्टूबर) पर प्रशंसकों को चौंकाने की योजना है​। वह शनिवार को कुछ सौभाग्यशाली प्रशंसकों को निजी वीडियो संदेश और डिजिटल हस्ताक्षरित पोस्टर भेजेंगे​।​​
​
​ अमिताभ बुधवार से शुरू हो रहे 'एबी72 विशिज' पर उन्हें जन्मदिन की बधाई देने वालों और ट्विटर पर उन्हें 'फॉलो' करने वाले सभी प्रशंसकों को जवाब देंगे।​
​
​​​ इन भाग्यशाली प्रशंसकों को विशेष रूप से अमिताभ के ऑटोग्राफ वाला पोस्टर मिलेगा​।​ इसके अलावा प्रशंसकों में से एक को बिग बी द्वारा विशेष रूप से रिकॉर्ड किया गया एक निजी वीडियो संदेश मिलेगा​।​
​
​ अमिताभ ने एक बयान में कहा, "मैं हर साल दुनियाभर में मौजूद अपने प्रशंसकों से मिलने वाले प्यार और स्नेह से अभिभूत हो जाता हूं​।​ इस साल मैंने प्यार का आदान-प्रदान करने का यह अनूठा तरीखा ढूंढा है​।​​​
​
​ हालांकि संदेश एक डिजिटल माध्यम से पहुंचता है, इसके बावजूद मेरे लिए यह उतना ही व्यक्तिगत है जितना एक-एक व्यक्ति मुझे बधाई देता है​।​"

End of content

No more pages to load