​'​बैंग बैंग​'​ के तमिल-तेलुगू संस्करणों की भी बल्ले बल्ले

​'​बैंग बैंग​'​ के तमिल-तेलुगू संस्करणों की भी बल्ले बल्ले
ऋतिक रोशन अभिनीत ​'​बैंग बैंग​'​ के तमिल और तेलुगू संस्करण एक हिंदी फिल्म को डब कर सबसे ज्यादा कमाई करने वाले फिल्म संस्करण बताए गए हैं।​

​​ फिल्म व्यापार विश्लेषक त्रिनाथ ने आईएएनएस को बताया, "तेलुगू संस्करण ने करीब 2.1 करो़ड रूपये कमाए हैं, जबकि तमिल संस्करण ने 97 लाख रूपये की कमाई की है।​ यह एक डब हिंदी फिल्म के लिए अब तक की सर्वश्रेष्ठ कमाई है।"​

​​ उन्होंने कहा, "लंबे त्योहारी सप्ताहांत ने फिल्म को जबर्दस्त शुरूआत करने में मदद की है।​ यहां तक कि ऋतिक की ​'​बैंग बैंग​'​ ने उनकी ​'​क्रिश 3​'​ को पीछे छो़ड दिया है, जिसके डब संस्करण बहुत सफल रहे थे।"​

​​ दो अक्टूबर को रिलीज हुई सिद्धार्थ आनंद निर्देशित ​'​बैंग बैंग​'​ ने महज पांच दिनों में दुनियाभर में अपने सभी संस्करणों से 201.51 करो़ड रूपये कमा लिए हैं।

End of content

No more pages to load