​​यूनिसेफ के कार्यक्रम में भाग लेने नेपाल पहुंचे आमिर खान

​​यूनिसेफ के कार्यक्रम में भाग लेने नेपाल पहुंचे आमिर खान
​आमिर खान एक और जहाँ सत्यमेव जयते से समाज में जागरूकता लाने की कोशिश में जुटे हैं, वहीं दूसरी और वह यूनिसेफ के सद्भावना दूत ​भी हैं और संगठन ​के कार्यों में भागीदारी निभाते हुए इन दिनों नेपाल में हैं।

​​ आमिर वहां ​की नेपाली महिला समूह की ओर से पोषण पर आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा ​लेने गए हैं। साथ ही उनकी नेपाल यात्रा से उनके नेपाली प्रशंसकों की भीड़ भी देखने वाली है। नेपाल में आमिर के प्रशंसकों की कमी नहीं है।

​​ ​जब वह सुबह पश्चिमी नेपाल के कपिलवस्तु हवाई अड्डा ​से स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचे।​ तो वहां उनकी एक झलक पाने के लिए बेक़रार लोगों की भीड़ जमा हो गई।

End of content

No more pages to load