​​शाहरुख करेंगे केनस्टार के उत्पादों का प्रचार

​​शाहरुख करेंगे केनस्टार के उत्पादों का प्रचार
सुपरस्टार शाहरुख खान को मंगलवार को घरेलू उपकरण ब्रांड ​'केनस्टार​'​ के उत्पादों के प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। शाहरुख कहते हैं कि ब्रांड से जुडऩा सम्मान की बात है।​

​​​ शाहरुख ने एक बयान में कहा​, "केनस्टार की देशभर में जबर्दस्त परंपरा और साख है। यह उपभोक्ताओं को अंतर्राष्ट्रीय गुणवत्ता वाले उत्पाद उपलब्ध कराता है। केनस्टार ब्रांड से जुडऩा सम्मान की बात है।​"

​​​ किंग खान मीडिया मंचों पर ब्रांड और उत्पाद के प्रचार में प्रमुख भूमिका निभाएंगे। इस घोषणा के बाद केनस्टार शाहरुख के साथ मिलकर अपने अभिनव उत्पाद ​'ऑक्सी फ्रायर​'​ के प्रचार के लिए एक व्यापक विपणन अभियान भी चलाएगा।​

​​​ यह उत्पाद बिना तेल या घी के खाद्य सामग्री तल सकता है। ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट पर ऑक्सी फ्रायर 7,990 रूपए में मिल रहा है।

End of content

No more pages to load