​'​बुजुर्ग प्रशंसक​'​ का बचपना देख खुश हो गई दीपिका

​'​बुजुर्ग प्रशंसक​'​ का बचपना देख खुश हो गई दीपिका
बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण एक टेलीविजन शो के दौरान वरिष्ठ नागरिकों के एक डांस समूह की हाजिरजवाबी और प्रतिभा पर लट्टू हो गईं। जी टीवी मल्टी-सिटी टूर 'दिल से नाचें इंडियावाले' की शुरुआत हाल ही में मुंबई ऑडिशन से हुई।​
​​
​ ऑडिशन में दुनियाभर से अलग-अलग आयुवर्ग और विविध परिस्थितियों से ताल्लुक रखने वाले प्रतिभागियों ने प्रस्तुति दी। एक बयान में कहा गया कि प्रतिभागियों में 'द बोल्ड एंड द ब्यूटीफुल' समूह भी शामिल था।​
​​
​ यह आठ वरिष्ठ नागारिकों का डांस समूह है, जिसने अपने दमदार डांस से निर्णायकमंडल में शामिल लोगों को चौंका दिया। समूह के वरिष्ठ सदस्य विनोद ने जब यह खुलासा किया कि उनकी 'बचपन' से तमन्ना रही है कि वह दीपिका के साथ डांस करें, तो उनकी इस बात पर दीपिका अपना दिल हार बैठीं।​
​​
​​​ विनोद ने कहा था, "मेरी उम्र है पचपन, पर मुझमें अभी भी है बचपन।"​ ​दीपिका उनके साथ डांस करने को राजी हो गईं और कहा कि उनके साथ प्रस्तुति देना उनके लिए सम्मान की बात है। दीपिका ने उनके साथ अपने पसंदीदा गानों में से एक 'बलम पिचकारी' पर डांस किया और इस दौरान वह उनके ऊर्जा से बहुत प्रभावित हुईं।

End of content

No more pages to load