​​'​जुम्मा चुम्मा​'​ पर ​फिर ​थिरके​ ​​अमिताभ

​​'​जुम्मा चुम्मा​'​ पर ​फिर ​थिरके​ ​​अमिताभ
महानायक अमिताभ बच्चन को स्टार बॉक्स ऑफिस इंडिया ​अवार्ड्स पुरस्कार समारोह में 'बॉक्स ऑफिस शहंशाह अवार्ड' से सम्मानित किया गया। इस मौके पर उन्होंने अक्षय कुमार, अर्जुन कपूर, आयुष्मान खुराना और अली जफर के साथ ठुमके लगाए।​​​
​​
​ स्टार बॉक्स ऑफिस इंडिया अवार्ड्स पुरस्कार समारोह गुरुवार शाम मुंबई में आयोजित हुआ।​ अमिताभ ने इस अनुभव को अपने ब्लॉग पर साझा करते हुए लिखा, ​"पुरस्कृत किया गया...फिल्म के नाम से...मैं इसे स्वीकार करता हूं।​"​
​​
​​​​ 71 वर्षीय अमिताभ ने लिखा कि बॉक्स ऑफिस ​अवार्ड्स सह-कलाकार और मित्र अक्षय कुमार, अर्जुन, आयुष्मान और अली ने दिया।​ प्रथम स्टार बॉक्स ऑफिस इंडिया अवार्ड्स का आयोजन यश राज फिल्म स्टूडियो में हुआ।

End of content

No more pages to load