​​रेखा कभी बूढ़ी नहीं होंगी: श्रेया​

​​रेखा कभी बूढ़ी नहीं होंगी: श्रेया​
​दिग्गज अभिनेत्री रेखा शुक्रवार को 60 साल की हो गईं। उनकी आगामी फिल्म ​'​सुपर नानी​'​ की सह-अभिनेत्री श्रेया उनकी सदाबहार खूबसूरती से अचंभित हैं। वह कहती हैं कि रेखा कभी बूढ़ी नहीं होंगी।​​
​​
​​​​ श्रेया ने मुंबई से फोन पर बताया​, "60 साल की होने पर भी उनकी खूबसूरती और जादू बरकरार है। वह ताज महल की तरह ही कभी पुरानी नहीं होंगी।​"​
​​
​​ ​'​सुपर नानी​'​ में रेखा की बहू की भूमिका निभाने वाली श्रेया ने कहा​, "10 अक्टूबर को रेखा जी का जन्मदिन है। वह मस्तिष्क​,​ शरीर और अंतरात्मा से खूबसूरत हैं।​ ​ ​'​सुपर नानी​'​ में आपको वह दोबारा देखने को मिलेंगी।​"​​​​
​​
​ ​'​सुपर नानी​'​ का निर्देशक इंद्र कुमार ने किया है। अपने चार दशकों से लंबे करियर में रेखा ने ​'​घर​'​, ​'​सिलसिला​'​, ​'​उमराव जान​'​, ​'​खूबसूरत​'​ और​ इजाजत' सहित 150 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया है।

End of content

No more pages to load