​​जब शाहरुख के सवाल पर मुस्कुरा दीं नर्स

​​जब शाहरुख के सवाल पर मुस्कुरा दीं नर्स
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की खूबी है कि वह प्रशंसकों से मिलते ही उनके साथ ​खुद बी खुद एक नाता जोड़ लेते हैं​। ऐसा ही कुछ डांस रियलिटी शो 'दिल से नाचें इंडियावाले' की शूटिंग के दौरान हुआ​।​​
​​
शो की शूटिंग के दौरान शाहरुख दिल्ली निवासी एक प्रतिभागी नोरा जॉन से मिले और उनके साथ ठुमके लगाए​। शादीशुदा नोरा पेशे से एक नर्स हैं और एक बच्चे की मां हैं​। वह मरीजों की तीमारदारी से होने वाली थकान डांस के जरिए ही दूर करती हैं​।​
​​
​ उन्होंने शो में शाहरुख से सामना होने पर बताया कि वह दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में नर्स हैं​। उसके बाद शाहरुख ने खुलासा किया कि उनका जन्म इसी अस्पताल में हुआ था​।​ उन्होंने नोरा से शरारती लहजे में पूछा​, "आपको पूरा यकीन हैं कि आप वह नर्स नहीं हैं, जो मुझे इस दुनिया में लाई थी?"​​
​​
​ जिस पर नोरा ने हंसते हुए कहा, "नहीं, वह मैं नहीं थी​।​" 'दिल से नाचें इंडियावाले' जी टीवी पर प्रसारित होगा​।​

End of content

No more pages to load