​​'इक्कीस तोपों की सलामी’ से खुश हुए अनुपम

​​'इक्कीस तोपों की सलामी’ से खुश हुए अनुपम
अनुभवी अभिनेता अनुपम खेर को आशा है कि इस शुक्रवार प्रदर्शित हुई उनकी फिल्म ​'​इक्कीस तोपों की सलामी​'​ को दर्शकों और समीक्षकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलेगी। उन्होंने कहा कि फिल्म की शूटिंग करते हुए उन्हें बेहद मजा आया और खुशी मिली।​
​​
​​​ अनुपम ने शुक्रवार को ट्विटर पर लिखा​, "फिल्म ​'​इक्कीस तोपों की सलामी​'​ शुक्रवार को प्रदर्शित हो गई। फिल्म के कलाकारों और सभी सदस्यों को शुभकामनाएं। कमाल की फिल्म का हिस्सा होना काफी खुशगवार अनुभव रहा।​"
​​
​​​ उन्होंने ट्विटर पर दर्शकों से फिल्म देखने का आग्रह करते हुए लिखा​, "इक्कीस तोपों की सलामी​'​ जरूर देखिए। एक पिता होने के नाते​, एक बेटा होने के नाते और एक आम आदमी होने के नाते यह फिल्म जरूर देखिए। फिल्म देखिए और अपने को शाबाशी दीजिए।​"
​​
​ रवींद्र गौतम के निर्देशन में बनी इस फिल्म में नेहा धूपिया, मनु ऋषि और और दिवेन्दु शर्मा ने काम किया है।

End of content

No more pages to load