​​'क्रॉक्स' की ब्रांड एंबेसडर बनीं यामी​ ​

​​'क्रॉक्स' की ब्रांड एंबेसडर बनीं यामी​ ​
बॉलीवुड एक्ट्रैस यामी गौतम भारत में अमेरिका के फुटवियर ब्रांड 'क्रॉक्स' की ब्रांड एंबेसडर बनाई गई हैं। यामी ने एक बयान में कहा​, "मैं क्रॉक्स परिवार का हिस्सा बनने को लेकर उत्साहित हूं। मेरे ख्याल से उनके रंगारंग डिजाइन मोहने वाले और प्रबल हैं। मेरे लिए यह ब्रांड जूतों में एकदम मौलिक है।"​​
​​
​​ उन्हें लगता है कि उनका संग्रह मजेदार, आरामदायक और सुकून देने वाला है। क्रॉक्स ने भारत में अपने विज्ञापन 2007 में शुरू किए थे।​​
​​
​​ क्रॉक्स की प्रबंधन निदेशक निसान जोसेफ का मानना है कि ब्रांड के लिए यामी एकदम वाजिब हैं। उन्होंने कहा, "हमें यामी को स्वयं से जोड़ने पर गर्व है​।​ वह जबर्दस्त अदाकारा हैं और उनका जोश और विनोदी व्यवहार वैसा है, जैसा हमने हमारे ब्रांड के विज्ञापन में रखा है।"

End of content

No more pages to load