​'​हैप्पी न्यू इयर​'​ के प्रचार के दौरान शाहरुख को लगी चोट

​'​हैप्पी न्यू इयर​'​ के प्रचार के दौरान शाहरुख को लगी चोट
दिवाली के मौके पर रिलीज हो रही फिल्म ​'​हैप्पी न्यू इयर​'​ के प्रचार के दौरान अभिनेता शाहरुख खान के घुटने में मामूली चोट लग गई।​​
​​
​​​​​ ​ चोट के कारण फराह खान द्वारा निर्देशित फिल्म के दिल्ली में प्रचार कार्यक्रम में देरी हुई। शाहरुख संवाददाता सम्मेलन में देरी से आए और उन्हें चलने में दिक्कत महसूस हो रही थी। इस सम्मेलन में फिल्म के अन्य कलाकारों दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, सोनू सूद, बोमन ईरानी और विवान शाह के अलावा फराह ने भी भाग लिया।​​
​​
​​​​​​ अभिषेक ने संवाददाता सम्मेलन शुरू होने से पहले कहा​, "शाहरुख के घुटने में रविवार रात चोट लगी और वह फिलहाल फिजियोथेरेपी करा रहे हैं। वह देर से आएंगे और तब तक हम आप लोगों से बातचीत करना चाहेंगे।​"​
​​
​​​​​ शाहरुख ने आने के बाद कहा​, "मेरे घुटने में कल चोट लग गई। यह मामूली चोट थी और मैं जल्द ही पूरी तरह से ठीक हो जाएंगा।​"​

End of content

No more pages to load