​परिणीति ने अभी तक अपने बर्थडे के लिए कुछ भी नहीं सोचा

​परिणीति ने अभी तक अपने बर्थडे के लिए कुछ भी नहीं सोचा
​जहाँ बॉलीवुड स्टार्स अपने जन्मदिन के उपलक्ष में पहले से ही तैयारियां करनी शुरू कर देते हैं, वहीं बुधवार 26 साल की होने जा रही परिणीति चोपड़ा ने इसके लिए अभी तक कोई भी योजना नहीं बनाई है।​​​
​
​ ​परिणीति ने अपने ट्विटर पेज पर लिखा है, "ठीक है! मेरे जन्मदिन में सिर्फ दो दिन बचे हैं। अभी तक कोई भी योजना नहीं बनाई है। लेकिन मैं फिर भी उत्साहित ​हूँ।"​
​
​ ​2011 में 'रोमेंटिक कॉमेडी 'लेडीज वर्सेस रिकी बहल' में रणवीर सिंह और अनुष्का शर्मा के साथ शुरू करने वाली प्रियंका की बहन परिणीति को पहचान मिली थी उनकी फिल्म 'इशकजादे' से जिसमें वह अर्जुन कपूर के साथ नजर आई थी। इस फिल्म के लिए उन्हें विशेष उल्लेख राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार​ भी मिला था।​
​
​ ​जिसके बाद उन्होंने 'शुद्ध देशी रोमांस' और 'हंसी तो फंसी' और 'दावत-ए-इश्क' जैसी फिल्मों में काम करके अपने आप को एक अभिनेत्री साबित कर दिया। वहीं अब परिणीति 'किल दिल' में नजर आने जा रही हैं।

End of content

No more pages to load