​​'तेवर' में यथार्थवादी स्वर: अर्जुन कपूर

​​'तेवर' में यथार्थवादी स्वर: अर्जुन कपूर
बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर की अगली फिल्म 'तेवर' है। वह कहते हैं कि यह भले तेलुगू फिल्म 'ओक्कद्दू' का रीमेक हो, लेकिन इसका यथार्थवादी स्वर इसे अलग करता है।​
​
गुणशेखर निर्देशित 'ओक्कद्दू' में महेश बाबू और भूमिका चावला थीं।​ अर्जुन ने मुंबई फिल्म फेस्टिवल में संवाददाताओं को बताया, "फिल्म 'ओक्कद्दू' 2003 में बनी थी और मैंने यह 'इशकजादे' से पहले देख ली थी। हमने फिल्म को स्टार उन्मुख की बजाय फिल्म उन्मुख बनाने का प्रयास किया है। तेवर में यथार्थवादी स्वर है।"​
​
​​ अर्जुन इन दिनों 'तेवर' की सह-अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा से अपने कथित अफेयर की वजह से सुर्खियों में हैं। रोमांस की अटकलें प्रचार रणनीति का हिस्सा है? सवाल के जवाब में अर्जुन ने कहा, "ये सारे कथित प्रेम-प्रसंग तभी आते हैं, जब मीडिया इस बारे में लिखना पसंद करती है। जब इसमें कोई सच ही नहीं है, तो हम इसे क्यों लिख रहे हैं? गलती दोनों पक्षों की है।"​
​
​​ अमित शर्मा निर्देशित और बोनी कपूर निर्मित 'तेवर' अगले साल की शुरुआत में रिलीज हो सकती है।

End of content

No more pages to load