ऋतिक के सफाई अभियान की नरेंद्र मोदी ने की जमकर तारीफ़

ऋतिक के सफाई अभियान की नरेंद्र मोदी ने की जमकर तारीफ़
2 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस 'स्वच्छ भारत' अभियान की शुरुआत की, उसमें सिर्फ नेता ही नहीं बल्कि बॉलीवुड स्टार्स भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते दिख रहे हैं। इस सफाई अभियान में जब ऋतिक ने भी हिस्सा लिया तो मोदी उनकी सरहाना किये बिना नहीं रह सके।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट ​कर कहा है, "मुझे विश्वास है कि आप सभी ​ऋतिक के प्रयासों से प्रेरित होंगे। उन्होंने स्वच्छ भारत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास किए हैं।​"
​
​ इस संबंध में मोदी ने एक तस्वीर भी ट्वीट की है जिसमें ऋतिक रौशन को मुंबई के जुहू में सड़क पर कुछ लोगों के साथ सफाई करते हुए दिखाया गया है।
​
ऋतिक ने ​अपने टिवट में ​लिखा​ था​, ​"मैंने अपने आसपास की सफाई शुरू कर दी है और बहुत कुछ सीखा है। जुहू में अपने इलाके से शुरूआत की है।​"
​
​साथ ही उन्होंने यह भी ट्वीट किया है, "आज मैंने अपने घर, अपनी सड़क, अपना शहर और अपना देश साफ रखने का संकल्प लिया। मैंने अन्य लोगों को इसका पालन करने की सीख देने की भी ​जिम्मेदारी ली है।​"
​
​​ प्रधानमंत्री ने नागार्जुन की भी सराहना की जो इस अभियान से जुड़े। उन्होंने ट्वीट किया, "मशहूर अभिनेता नागार्जुन के 'स्वच्छ भारत' मिशन से जुडऩे से कई अन्य स्वच्छ भारत के हमारे प्रयास की आेर खींचे चले आ सकते हैं।"
​
नागार्जुन के संकल्प लेते एवं अभियान में हिस्सा लेते हुए एक वीडियो भी अपलोड किया गया।

End of content

No more pages to load