ऋतिक से अलग होने के बाद सुजैन ने मनाया अपना पहला जन्मदिन

ऋतिक से अलग होने के बाद सुजैन ने मनाया अपना पहला जन्मदिन
खूबसूरत सुजैन ने तलाक के बाद 26 अक्टूबर को अपना पहला जन्मदिन मनाया है। हालाँकि सुजैन के इस से पहले जन्मदिन पर भी दोनों के रिश्तों में कड़वाहट ही चली आ रही थी, लेकिन इस बार दोनों आधिकारिक तौर पर अलग हो चुके हैं।

यही नहीं उनके 2013 के जन्मदिन के बारे में उनके एक करीबी ने एक सुखद जन्मदिन ना होने की जानकारी भी दी थी। लेकिन इस बार ऋतिक से अलग हो चुकी सुजैन ने अपना जन्मदिन गोआ में अपने परिवार के साथ मनाया।​

एक सूत्र के अनुसार, "ज्यादा दूर यात्रा करने के बजाए ​उन्होंने गोआ में ही ​अपने परिवार के साथ जन्मदिन मानना ठीक समझा। और दिवाली का जश्न उनके जन्मदिन तक ही चला।"

वहीं सुजैन ने भी इस खबर की पुष्टि की है, "आपकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। हाँ मैं अपने जन्मदिन के लिए अपने परिवार के साथ गोआ में ही हूँ।"

End of content

No more pages to load