​अभिनेता सदाशिव की हालत 36 घंटों से स्थिर

​अभिनेता सदाशिव की हालत 36 घंटों से स्थिर
​मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल (केडीएएच) में फेफड़े के संक्रमण का इलाज करा रहे बहुरंगी अभिनेता सदाशिव अमरापुरकर की हालत पिछले 36 घंटों से स्थिर बनी हुई है​।​

​ 64 वर्षीय सदाशिव को करीब दो सप्ताह पहले फेफड़े के संक्रमण की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया था​।​

​​ उन्हें इंटेसिव केयर युनिट (आईसीयू) में रखा गया है​।​ सदाशिव की बेटी रीमा अमरापुरकर ने आईएएनएस को बताया, "वह स्थिर हैं​। पिछले 36 घंटों से उनकी हालत स्थिर बनी हुई है​। वह अभी भी आईसीयू में हैं, लेकिन उनकी हालत स्थिर है​।"​​

​​ सदाशिव को फिल्म 'अर्ध सत्य' (1984) के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता और 'सड़क' में किन्नर की भूमिका निभाने के लिए सर्वश्रेष्ठ खलनायक के फिल्मफेयर अवार्ड से नवाजा गया था​।​

​​ उन्हें 'मिस्टर इंडिया', 'आंखें', 'हम साथ-साथ हैं', 'इश्क', 'कुली नं. 1' और 'गुप्त: द हिडन ट्रथ' फिल्मों में उनके दमदार अभिनय के लिए जाना जाता है​।​

End of content

No more pages to load