'डेयर 2 डांस' विजेता सनम 'खिलाड़ी कुमार' के शुक्रगुजार

'डेयर 2 डांस' विजेता सनम 'खिलाड़ी कुमार' के शुक्रगुजार
अनोखे रियलिटी शो 'डेयर 2 डांस' के पहले संस्करण के विजेता सनम जौहर अपनी इस जीत के लिए​ ​अभिनेता अक्षय कुमार के शुक्रगुजार हैं।​
​
उनका कहना है कि अक्षय ने उन्हें बहुत प्रोत्साहित किया। सनम ने एक बयान में कहा, "शुरुआती दिनों के अभ्यास और यहां तक कि पहली परफॉरमेंस से पहले ही मैंने अपनी उंगली में चोट लगवा ली थी। इसमें फ्रैक्चर हो गया था। उसके बाद जो एक्ट करने को मिले उन्हें मुझे हवा, पानी, आग और बाकी चीजों के बीच करना था। मेरे पास 'क्विट' करने का विकल्प था, लेकिन अक्षय सर ने मुझे इतना प्रोत्साहित किया कि मैं शो में बना रहा और जिसका नतीजा काफी फलदायक था।"​
​
​​ शो का फिनाले रविवार को लाइफ ओके चैनल पर प्रसारित हुआ, जिसमें दिल्ली निवासी सनम विजेता के रूप में उभरकर सामने आए। सनम को विजेता के रूप में एक मोटरसाइकिल, एक कार और 25 लाख रुपये मिले। इसके अलावा चैनल ने उनके साथ एक करार भी किया है।​
​
​​ सनम डांस रियलिटी शो 'डांस इंडिया डांस' के पूर्व प्रतिभागी रह चुके हैं।

End of content

No more pages to load