​​बिग बी को दर्शकों की प्रतिक्रिया का इंतजार

​​बिग बी को दर्शकों की प्रतिक्रिया का इंतजार
​रियलिटी शो ​'​कौन बनेगा करोड़पति-8​'​ की शूटिंग पूरी कर चुके महानायक अमिताभ बच्चन को अब 2015 में रिलीज होने वाली अपनी नई फिल्मों और उन पर दर्शकों की प्रतिक्रिया का इंतजार है।​

​ 72 वर्षीय अमिताभ इस वक्त अपनी आगामी फिल्म ​'​शमिताभ​', 'पीकू​'​ और ​'​वजीर​'​ की शूटिंग कर रहे हैं।​

​ ​'​शमिताभ​'​ का निर्देशन आर. बालाकृष्णन उर्फ बाल्की कर रहे हैं​, जिसमें धनुष और दिग्गज अभिनेता कमल हासन की बेटी अक्षरा भी हैं। अमिताभ ने अपने ब्लॉग पर इन फिल्मों के बारे में लिखा​, "सभी 2015 में रिलीज होंगी और मुझे दर्शकों के फैसले का इंतजार है, जैसा कि इसमें शामिल बहुत से लोगों को है।​"

End of content

No more pages to load