​​मशहूर अभिनेता ऋषि कपूर को अस्पताल से ​​मिली​ ​​छुट्टी ​

​​मशहूर अभिनेता ऋषि कपूर को अस्पताल से ​​मिली​ ​​छुट्टी ​
​मलेरिया की वजह से अस्पताल में भर्ती अपने जमाने के मशहूर अभिनेता ऋषि कपूर को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है​। 62 वर्षीय ऋषि को बुधवार को लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था​।

उन्हें गुरुवार रात अस्पताल से छुट्टी मिल गई​। ऋषि के परिवार से जुड़े एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, "ऋषि कपूर अब बिल्कुल ठीक हैं और उन्हें कल (गुरुवार) रात अस्पताल से छुट्टी मिल गई​।"​
​
​​ 'बॉबी' और 'कर्ज' फिल्म से ख्याति पाने वाले ऋषि हाल में 'दो दूनी चार' और 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' फिल्म में नजर आए थे​।​

End of content

No more pages to load