​​शाहरुख को ममतादी ने ​दी ​जन्मदिन की बधाई

​​शाहरुख को ममतादी ने ​दी ​जन्मदिन की बधाई
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को बॉलीवुड बादशाह शाहरुख खान को उनके 49वें जन्मदिन पर बधाई दी​​। ममता ने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर लिखा​, "आज हमारे बहुत प्रिय शाहरुख खान का जन्मदिन है​।
​
हम उनके लिए खुशियों, समृद्धि, अच्छी सेहत और सफलता की कामना करते हैं​। उनके परिवार के सभी सदस्यों के साथ भी हमारी शुभकामनाएं हैं​।​ जन्मदिन मुबारक हो शाहरुख​।​"
​​
​ शाहरुख पश्चिम बंगाल के ब्रांड एंबेसडर हैं​। किंग खान ने 20 अक्टूबर को कोलकाता में अपनी हालिया प्रदर्शित फिल्म ​'​हैप्पी न्यू ईयर​'​ की सफलता का जश्न मनाया था।​ इस दौरान शाहरुख ने ममता से राज्य सचिवालय में मुलाकात की थी​।
​
​​ शाहरुख 10 नवंबर से शुरू हो रहे 20वें कोलकाता अंतर्राष्ट्रीय फिल्म उत्सव के उद्घाटन समारोह की भी शोभा बढ़ाएंगे​।​

End of content

No more pages to load