​​'बर्थडे बॉय' शाहरुख को सिनेजगत से बधाइयां

​​'बर्थडे बॉय' शाहरुख को सिनेजगत से बधाइयां
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान रविवार को 49 साल के हो गए​। जन्मदिन पर उन्हें सिनेजगत से ढेरों बधाइयां मिलीं​।​ शाहरुख के जन्मदिन का जश्न शनिवार रात को शुरू हुआ​।
​
​​ उन्हें बधाई देने के लिए प्रशंसक उनके बंगले मन्नत के बाहर बड़ी संख्या में जुटे​।​ प्रशंसकों की भावनाओं का ख्याल रखते हुए शाहरुख बाहर आए और बाद में माइक्रोब्लॉगिग साइट ट्विटर पर लिखा​, "मन्नत के बाहर इतने प्यारे लोग​। इतने प्यार और अपनेपन से मेरा जन्मदिन मनाने के लिए आप सबका शुक्रिया​। यह बहुत सुखद है​।"​
​
​​ वहीं, अभिनेत्री करीना कपूर खान ने किंग खान को बधाई देते हुए ट्विटर पर लिखा​, "शाहरुख को जन्मदिन की बधाई।​"​
​
​​ फरहान अख्तर: रूमी ने कहा, ​'​अपनी जिंदगी को आग में झोंक दो​। उन्हें ढूंढो जो लपटों को हवा देते हैं​। भगवान करे आपका चमकना जारी रहे​।​ हैप्पी बर्थडे शाहरुख।
​
​​ करण जौहर: जन्मदिन की बधाई हो भाई और विजय अभियान जारी रखो​।
​
​मनीष मल्होत्रा​:​ सर्वाधिक प्रतिभाशाली​,​ उत्साही, फिट और ऊर्जावान व्यक्ति को जन्मदिन की बधाई​।
​
​​ रणवीर सिंह: किंग को जन्मदिन मुबारक​।​ आपके लिए और प्यार व सफलता की कामना करता हूं​।
​
​​ बोमन ईरानी: लाखों लोगों का प्यार पाना एक इनायत है, जिसे आपने छू और पा लिया है​। मैं जानता हूं कि मैं भी पक्का आपसे मिला हूं​।​ जन्मदिन की बधाई।
​
​​​ श्रुति हासन: मेरे अब तक के सबसे पसंदीदा स्टार को जन्मदिन मुबारक हो​।
​
​​ ​​ यूसुफ पठान: मेरी और मेरे पूरे परिवार की तरह से आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई​।​​ अल्लाह सेहत के साथ उम्रदराज करे​।​ महान इंसान​।​

End of content

No more pages to load