प्रियंका चोपड़ा ने अपनी आगामी फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' की शूटिंग शुरू कर दी है। इस फिल्म में 17 वीं सदी की मराठी भाषा का उपयोग किया जाना है, इसीलिए प्रियंका पेशवाई मराठी लहजा सीखने के लिए विशेषज्ञों की मदद ले रही हैं।
असल में मराठी पेशवा दिखने के लिए एक कोच भी सेट पर रखा गया है। पेशवा मराठी में शब्द कठिन और जरा अलग होते है तो प्रियंका ने 15 दिनों के लिए इस भाषा का विशेष प्रशिक्षण लेंगी।
संजय लीला भंसाली ने भी यह ख्याल रखा है की सेट पर इस भाषा को लेकर कोई मुश्किल न हो इसलिए कोच सेट पर हमेशा मौजूद रहे और शब्द और भाषा के लहजे पर ध्यान रखें, और समय समय पर मदद करते रहें।
प्रियंका के प्रवक्ता ने कहा है, "जी हा प्रियंका मराठी भाषा सीख रही है और इसके लिए कोच की मदद भी ले रही है।"
पेशवाई मराठी बोलेगी प्रियंका चोपड़ा
-
Wednesday, November 05, 2014


