​​मेरे बीमार होने की खबर गलत: अमिताभ

​​मेरे बीमार होने की खबर गलत: अमिताभ
​ऐसी अटकले थीं कि महानायक अमिताभ बच्चन की तबीयत ठीक नहीं है। दरअसल, वह हाल में अपनी आगामी फिल्म ​'​पीकू​' ​के सेट पर गर्दन में पट्टी लगाए देखे गए थे। अमिताभ ने हालांकि स्पष्ट किया है कि वह बीमार नहीं हैं और वह पट्टी उनके कास्टयूम का हिस्सा थी।​
​
​​ कोलकाता में ​'​पीकू​'​ की शूटिंग कर रहे अमिताभ (72) ने सोमवार को माइक्रोब्लॉगिंग साइट टि्वटर पर लिखा​, "मीडिया का यह अनुमान है कि मैं बीमार हूं, गलत है। उन्होंने मेरे गले में जो पट्टी लगी देखी, वह मेरी ​'​पीकू​'​ की कास्ट्यूम का हिस्सा है।​
​
​​ बीमार होने की अफवाहें उड़ने की वजह से महानायक को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपने ढेरों प्रशंसकों से तमाम संदेश मिल रहे हैं, जिनमें उनकी कुशलक्षेम ली जा रही है।
​
शूजीत सरकार निर्देशित ​'​पीकू​'​ में अमिताभ अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के पिता की भूमिका में हैं।

End of content

No more pages to load