अब​ 'दिल धड़कने दो' के लिए भी गाना गाएंगी प्रियंका ​

अब​ 'दिल धड़कने दो' के लिए भी गाना गाएंगी प्रियंका ​
प्रियंका चोपड़ा ने जहाँ अंतर्राष्ट्रीय म्यूजिक लेबल के लिए अपनी आवाज दी थी, वहीं साथ ही उन्होंने कम्पनी के साथ निश्चित समय तक अपनी फिल्मों में ना गाने का करार भी किया था, जिसकी समय सीमा अब खत्म हो गई है और प्रियंका अब गाने के लिए आजाद हैं, इसी के चलते अब उनकी अगली फिल्म 'दिल धड़कने दो' के लिए अपनी आवाज देने का फैंसला किया है।

एक सूत्र का कहना है, "प्रियंका ​ने​ 'मैरीकॉम' में ​भी ​कुछ लाइनें सुनाई थी​, जो एक पूरा गीत होने के बजाय एक लोरी​ थी। वहीं उनकी अगली फिल्म में उन्होंने पूरे गाने में अपनी आवाज दी है। यह गीत एक मजेदार कम्पोज़िशन है, और जिसे अपनी आवाज देने में प्रियंका को बहुत मजा आया। यह पहली ऐसी फिल्म है, जिसमें प्रियंका ने प्लेबैक सिंगिंग की है।

​ कहा जा रहा है कि लॉस एंजिलस निकलने से पहले प्रियंका ने इस गाने की रिकॉर्डिंग कर ली थी। ​इस फिल्म का संगीत शंकर अहसान लॉय द्वारा कंपोज़ किया गया है।

​सूत्र ने आगे बताया, "प्रियंका ने पिछले हफ्ते ही विदेश जाने से पहले बांद्रा स्टूडियो में अपने इस गाने की रिकॉर्डिंग की है। यह एक सोलो गीत है, और जिसका सम्पादन बेहद सलफतापूर्वक हो गया है। वहीं इसके अलावा भी प्रियंका और उनके सह-कलाकारों के साथ एक और वीडियो को फिल्माने की भी योजना बनाई जा रही है।"

हालाँकि आज प्रियंका एक अभिनेत्री के अलावा एक गायिका के तौर पर भी जानी जा रही है, जिसकी शुरुआत हाल ही में हुई है, लेकिन यह शुरुआत पहले भी हो सकती थी। जब प्रियंका को फिल्म 'करम' के लिए 'तिनका-तिनका गीत के लिए 2005 में प्रस्ताव दिया गया था तो उन्होंने इसके लिए इंकार कर दिया था। क्योंकि वह उस समय अपने अभिनय करियर पर ध्यान केंद्रित करना चाहती थी।

इस बारे में शंकर और प्रियंका से बात नहीं हो पाई है।

End of content

No more pages to load