करण जौहर की अगली फिल्म में एक साथ नजर आ सकते हैं ऐश्वर्या और आमिर?

करण जौहर की अगली फिल्म में एक साथ नजर आ सकते हैं ऐश्वर्या और आमिर?
बॉलीवुड में नई खबरों के अनुसार अब ऐश्वर्या राय करण जौहर की अगली फिल्म में भी काम करेंगी, और उसमें आमिर खान के साथ पहली बार सिल्वर स्क्रीन पर जोड़ी बनाएंगी।

ऐश्वर्या राय बॉलीवुड में अपने करियर की दूसरी पारी की शुरुआत करने जा रही हैं। जहाँ उनकी एक फिल्म 'जज्बा' की आधिकारिक तौर पर घोषणा हो चुकी है, वहीं उन्होंने अपनी कुछ और फिल्मों के बारे में भी जल्द ही आधिकारिक घोषणा का इशारा दे दिया है। जिनमें से एक फिल्म विपुल शाह की भी होने की चर्चा है।

लेकिन हालिया एक और खबर के अनुसार ऐश्वर्या राय को करण जौहर की भी एक फिल्म के लिए प्रस्ताव दिया गया है, जिसमें ऐश्वर्या राय के साथ आमिर खान को चुना गया है, हालाँकि अभी तक इसकी आधिकारिक तौर पर घोषणा नहीं हुई है।

अगर ऐसा हो जाता है, तो दुनिया की सबसे खूबसूरत आँखों वाली ऐश्वर्या राय और मि. परफेक्टनिस्ट को एक साथ सिल्वर स्क्रीन पर एक साथ देखना बेहद मनोरंजक होगा।

End of content

No more pages to load