ये अभिनेत्री अपने एक बिजनेस पार्टनर के साथ उनके घर में उनकी पत्नी के साथ रहती हैं, और उनके पार्टनर की पत्नी को इस बात से कोई परेशानी भी नहीं है। साथ ही यह अभिनेत्री फिलहाल अपनी एक फिल्म के रिलीज होने का भी इंतजार कर रही हैं।
एक सूत्र के अनुसार, "उनके पार्टनर की पत्नी मिल-जुलकर रहने में यकीन रखती हैं। हालाँकि उन्हें मामले की सारी जानकारी है, लेकिन वह फिर भी इस अभिनेत्री का खुले दिल से अपने घर में स्वागत करती है।"
सूत्र ने आगे बताया, "अपनी किशोर अवस्था में ये व्यक्ति एक मॉडल के साथ सात सालों तक रिश्ते में रहे थे, जो अब एक अभिनेत्री हैं। एक सूत्र के अनुसार, "जब वह दोनों एक साथ पढ़ते थे तो दोनों ने सात सालों तक एक दूसरे के साथ डेटिंग की थी। लेकिन एक बार जैसे ही लड़की को प्रसिद्धि मिली तो उसने इन महाशय को ठेंगा दिखा दिया। अब ये व्यक्ति भी बॉलीवुड में अपनी किमस्त आजमाना चाहते हैं।
पहचान कौन: अपने बिजनेस पार्टनर और उनकी पत्नी के साथ रहती हैं ये अभिनेत्री
-
Friday, November 14, 2014


