​​फरहान ने प्रशंसकों का कहा, शुक्रिया

​​फरहान ने प्रशंसकों का कहा, शुक्रिया
फिल्म अभिनेता फरहान अख्तर 'संयुक्त राष्ट्र महिला' के पहले दक्षिण एशियाई गुडविल एंबेसडर बनाए गए हैं। महिलाओं के प्रति अपराधों के खिलाफ आवाज उठाने वाले फरहान ने इस रास्ते पर बने रहने का हौसला देने के लिए प्रशंसकों का आभार व्यक्त किया है।​​
​
​​​ फरहान लैंगिक समानता की वकालत और महिलाओं के प्रति हिंसा की खिलाफत करने वाली संस्था 'मेन अगेंस्ट रेप एंड डिस्क्रिमिनेशन' (मर्द) अभियान का प्रतिनिधित्व करते हैं। गुडविल एंबेसडर चुने जाने के बाद फरहान के ट्विटर पर बधाई संदेशों की बाढ़ आ गई। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ''शुभकामनाओं और प्यार के लिए शुक्रिया।​​
​
​​​ आप लोगों का साथ और सहयोग ही है, जो मुङो इस रास्ते पर बने रहने का हौसला देता है।'' 'संयुक्त राष्ट्र महिला' संयुक्त राष्ट्र के अधीन लैंगिक समानता एवं महिला सशक्तिकरण के लिए काम करने वाली इकाई है। संयुक्त राष्ट्र महिला के गुडविल एंबेसडर होने के नाते फरहान का दायित्व दक्षिण एशिया में महिलाओं और लड़कियों के सशक्तिकरण के लिए प्रयास करना होगा और वह संयुक्त राष्ट्र महिला की नई पहल 'ही फॉर शी' के लिए भी काम करेंगे।​

End of content

No more pages to load