​'​लायर्स डाइस​'​ को मदद की​ जरूरत: नवाजुद्दीन

​'​लायर्स डाइस​'​ को मदद की​ जरूरत: नवाजुद्दीन
फिल्म 'लायर्स डाइस' के अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी का कहना है कि इसके फिल्मकारों के पास इसे अकादमी पुरस्कार समारोह में बड़े स्तर दिखाने के लिए पैसा नहीं है।​
​
'लायर्स डाइस' ऑस्कर के लिए सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा फिल्म श्रेणी में भारत का आधिकारिक प्रविष्टि है।​ नवाजुद्दीन हाल में एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली आए थे। इस दौरान उन्होंने कहा, "यह एक लघु बजट फिल्म है। हमें वहां इसकी बड़े पैमाने पर स्क्रीनिंग कराने की जरूरत है, लेकिन हमारे पास पैसा नहीं है। हम मदद तलाश रहे हैं।"​​​
​
​​ यह फिल्म एक ऐसी युवा आदिवासी मां की कहानी कहती है, जो अपनी तीन वर्षीया बेटी के साथ मिलकर अपने लापता पति को खोजने निकलती है। उसका सामना अचानक सेना के एक भगोड़े अधिकारी से होता है, जो मंजिल तक पहुंचाने में उनका साथ देने का फैसला लेता है।

End of content

No more pages to load