​​रजनीकांत की हीरोइन बनकर खुश हूं: सोनाक्षी

​​रजनीकांत की हीरोइन बनकर खुश हूं: सोनाक्षी
​बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा तमिल फिल्म 'लिंगा' में सुपरस्टार रजनीकांत की नायिका बनकर खुश हैं​। यह सोनाक्षी की पहली तमिल फिल्म है​।​​
​
​​​ सोनाक्षी ने संवाददाताओं से कहा, "मैं यहां एक नई अभिनेत्री हूं​। मुझे यहां बहुत ज्यादा लोग नहीं जानते हैं​। मैं रजनीकांत की नायिका के रूप में पेश किए जाने से खुश हूं​।"​​
​
​​​ ​सोनाक्षी ने फिल्म के ऑडियो ​लॉन्च के मौके पर 'लुंगी डांस' गाने की कुछ पंक्तियां भी गुनगुनाई​। उन्होंने फिल्म के बारे में कहा, "लिंगा' दो युगों में बंटी हुई है।"​
​
​​​ फिल्म में गांव की गोरी की भूमिका निभाने वाली सोनाक्षी, रजनीकांत की 1940 के दशक की प्रेमिका हैं, जबकि अनुष्का शेट्टी सुपरस्टार की वर्तमान युग की जोड़ीदार हैं​।"​

End of content

No more pages to load