'​बिग बॉस​'​ में ​जल्द ही शामिल हो जाएंगी ​हॉट किम कर्दाशियां

'​बिग बॉस​'​ में ​जल्द ही शामिल हो जाएंगी ​हॉट किम कर्दाशियां
​अमरीकी टीवी की ​सेक्सी बम किम कर्दाशियां ​'​बिग बॉस-8​'​ में शिरकत करेंगी​। किम ने अमरीकी टीवी रिएलिटी शो में तहलका मचा दिया था​।​ अब देखना है कि ​'​बिग बॉस-8′ में किम के पदार्पण से बाकी प्रतियोगियों पर क्या असर पड़ता है​।

फिलहाल किम अपने नए इत्र उत्पाद फ्लेयर फैटल के प्रचार के लिए पूरी दुनिया का दौरा कर रही हैं​। ​​इसी दौरे पर वह भारत भी आएंगीं​।​ कर्दाशियां ने रविवार को ट्वीट किया​, "अभी-अभी आस्ट्रेलिया पहुंची हूं​।​ मेरे नए इत्र उत्पाद फ्लेयर फैटल के लिए मेरा दुनिया का दौरा शुरू हो गया है​।​ अगला पड़ाव भारत है उसके बाद दुबई।​ वह भी एक हफ्ते के अंदर-अंदर​।"

​खबरों की मानें तो वह सलमान खान की मेजबानी वाले रियलिटी शो ​'​बिग बॉस-8′ में भी शिरकत करेंगीं​।

​ किम के साथ इस दौरे पर उनकी बेटी साथ नहीं है​। उन्होंने ट्विटर पर लिखा​, "मैं अपनी बेटी को बहुत याद कर रही हूं​। उसे अपने साथ ला रही थी पर एक साथ तीन देशों का दौरा करना काफी बड़ी यात्रा हो जाती​। वह अपने पिता के साथ खुश होगी​।"

End of content

No more pages to load