वीज़ा समस्या के चलते टली 'एबीसीडी 2' की यूएस शूटिंग

वीज़ा समस्या के चलते टली 'एबीसीडी 2' की यूएस शूटिंग
रेमो डिसूजा की आगामी फिल्म 'एनी बड़ी कैन डांस 2', जिसमें वरुण धवन और श्रद्धा कपूर एक साथ नजर आने वाले हैं की शूटिंग टल गई है।

यूएस में होने वाली, उनकी फिल्म की इस शूटिंग के टलने का कारण है, वीज़ा ना लग पाना। कोरियोग्राफर-निर्देशक ने इस फिल्म के मुंबई सीक्वेंस की शूटिंग तो पूरी कर ली है, लेकिन उन्हें यूएस के शूट कार्यक्रम के लिए इंतजार करना पड़ रहा है।

एक सूत्र के अनुसार, "यूनिट के कुछ सदस्यों के लिए वीज़ा की समस्या आ रही है। जिसके चलते फिल्म निर्माताओं के पास फिल्म की शूटिंग को आगे बढ़ाने के अलावा और कोई चारा नहीं है।"

हालाँकि रेमो डिसूजा का कहना है कि यूएस का वीजा ना लग पाना शूटिंग के टलने का कारण नहीं है। "यह कोई बड़ी समस्या नहीं है। हम कुछ लोगों के बिना जिनका वीज़ा नहीं लगा है उनके बिना काम चला सकते हैं, लेकिन असल बात ये है कि हम इसके लिए अभी पूरी तैयारी नहीं कर पाए हैं। हमें नवंबर के पहले हफ्ते में यूएस के लिए निकलना था, लेकिन अब इसे महीने के अंत तक टालना पड़ रहा है।"

End of content

No more pages to load