भले ही खान परिवार ने अर्पिता की शादी कर दी हो, लेकिन वह घर की इतनी लाड़ली है कि कोई भी उन्हें अपने से दूर नहीं भेजना चाहता। इसी के चलते सलमान खान ने अपनी प्यारी बहन के लिए बांद्रा में ही एक आलीशान फ़्लैट खरीद दिया है, जहाँ वह आयुष के साथ रहेगी।
कहा जा रहा है कि सलमान ने ऐसा इसलिए किया है ताकि उनकी बहन उनके आस-पास ही रह सके। क्योंकि आयुष का परिवार मुंबई में नहीं बल्कि दिल्ली में रहता है, और खान परिवार चाहता है कि अर्पिता दिल्ली में नही बल्कि मुंबई में ही रहे।
एक सूत्र ने कहा, "अर्पिता कार्टर रोड पर, पेसिफिक हाइट्स के रिजवी कॉमप्लेक्स में रहेंगी। अब क्योंकि आयुष का परिवार दिल्ली में रहता है, ऐसे में सलमान द्वारा दिया यह घर अर्पिता का मुंबई का ससुराल होगा।"
सूत्र ने आगे कहा कि अर्पिता का परिवार चाहता है कि वह मुंबई में ही रहे, और वह भी गेलेक्सी अपार्टमेंट के आस-पास ही। इसीलिए ये उन्हें अर्पिता के लिए सबसे बेहतरीन अवसर लगा। वहीं आयुष भी एक्टिंग में अपना करियर बनाना चाहता है, इसी के चलते वह भी मुंबई में ही रहना चाहता है।"
बहन को नजरों के सामने रखना चाहते सलमान, गिफ्ट किया शानदार फ़्लैट
-
Friday, November 21, 2014


