18 नवंबर को इंडस्ट्री की सबसे शाही शादी, जिसमें लगभग इंडस्ट्री के सभी सितारें शामिल हुए, इसमें सलमान खान के प्रशंसक अर्जुन कपूर और सोनाक्षी सिन्हा कहीं नजर नहीं आए। हालाँकि इसके बारे में किसी को जानकारी नहीं है कि उन्हें बुलाया नहीं गया या वह किसी परेशानी के चलते खुद ही नहीं गए।
वहीं अगर सूत्रों की माने तो, "सोनाक्षी और अर्जुन को शादी में ना बुलाने का फैंसला जान-बूझ कर लिया गया था। अभिनेता बनने से पहले अर्जुन कपूर अर्पिता खान के साथ रिश्ते में थे। इसी के चलते उन्हें शादी में नहीं बुलाया गया होगा। वहीं अगर सोनाक्षी की बात करें तो वह आजकल कथित तौर पर अर्जुन कपूर के साथ डेटिंग कर रही हैं। जिसके चलते सोनाक्षी का नाम मेहमानों की सूची से हटा दिया गया।
वहीं कुछ समय पहले सोनाक्षी सिन्हा और सलमान खान के बीच कुछ मनमुटाव भी आ गया था। हालाँकि सोनाक्षी ने उन अफवाहों को खारिज कर दिया था, और सोनाक्षी सलमान के घर दिवाली की पार्टी में शामिल हुई थी।
सोनाक्षी-अर्जुन क्यों नही हुए अर्पिता की शादी में शामिल?
-
Friday, November 21, 2014


