लिव-इन-रिलेशन शिप​ में रहने वाले बॉलीवुड के कूल कपल्स

लिव-इन-रिलेशन शिप​ में रहने वाले बॉलीवुड के कूल कपल्स
रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ हाल ही में लिव-इन-रिलेशनशिप में रहने के लिए गए हैं। लेकिन ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है जब कोई फ़िल्मी जोड़ा लिव-इन-रिलेशनशिप में रह रहा है।

​इस से पहले भी रणबीर कपूर की बहन करीना कपूर भी सैफ अली खान के साथ ​लिव-इन-रिलेशनशिप में रही थी। यही नहीं इस से पहले वह अपने पूर्व प्रेमी शाहिद कपूर के साथ ही लिव-इन में रह चुकी हैं।

​ वहीं प्रियंका चोपड़ा भी शाहिद कपूर के साथ लिव-इन में रही। दोनों कमीने की रिलीजिंग के दौरान दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे थे और इसी दौरान वह शाहिद के साथ कुछ समय तक लिव-इन में भी रही थी।

​ टीवी से सिल्वर स्क्रीन पर बड़ी छलांग लगाने वाले सुशांत सिंह राजपूत अपनी गर्लफ्रेंड अंकिता ​लोखंडे के साथ जब लिव-इन में रहने का खुलासा हुआ तो इसकी खूब चर्चा हुई, यहाँ तक कि वह अभी भी अंकिता के साथ लिव-इन में रह रहे हैं। जिनकी जल्द ही शादी होने की भी चर्चा है।

​वहीं इस मामले में अगर आज की बॉलीवुड सुपरस्टार दीपिका पादुकोण की बात करें तो वह भी इस मामले में पीछे नहीं हैं, बल्कि अपने मॉडलिंग और करियर के शुरुआती दिनों में वह अपने बॉयफ्रेंड ​निहार पांड्या के साथ लिव-इन में रह चुकी हैं।

​वहीं इस सूची में जो सबसे महत्वपूर्ण नाम है वो है, बिपाशा बासु और जॉन अब्राहम का। जो एक समय पर बॉलीवुड के सबसे डैशिंग कपल हुआ करते थे। लेकिन आज जॉन अब्राहम ने प्रिया रुंचाल से शादी कर कर ली है और बिपाशा बासु हरमन बवेजा के साथ डेटिंग कर रही हैं, जिनकी सगाई होने जैसी भी चर्चा रही है।

​ वहीं सैफ अली खान की बहन सोहा अली खान और उनके प्रेमी कुणाल खेमू भी लिव-इन में रह रहे हैं। जो फिलहाल शादी करने की भी योजना बना रहे हैं।

इसके अलावा रणवीर शौरी और कोंकणा सेन शादी से पहले कुछ समय तक एक दूसरे के साथ लिव-इन में रह चुके हैं।

वहीं एक समय पर एक दूसरे को पागलों की तरह चाहने वाले प्रतीक बब्बर और एमी जैक्सन भले ही कुछ समय तक लिव-इन में रहे हो लेकिन उन्होंने इस सूची में तो नाम दाखिल करवा ही लिया है। दोनों ही फिल्म 'एक दीवाना था' के दौरान करीब आए थे, लेकिन जैसे ही फिल्म की शूटिंग पूरी हुई एमी ने भी प्रतीक का घर छोड़ दिया।

End of content

No more pages to load