​​प्रीति के लिए मजेदार थी ​'​हैप्पी एंडिंग​'​

​​प्रीति के लिए मजेदार थी ​'​हैप्पी एंडिंग​'​
बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा को ​'​हैप्पी एंडिंग​'​ में निभाई अपनी भूमिका के लिए काफी सराहना मिली है। प्रीति का कहना है कि उन्हें फिल्म में काम करके मजा आया।​

प्रीति ने ट्विटर पर लिखा​, "फिल्म ​'​हैप्पी एंडिंग​'​ के लिए इतनी बढ़िया टिप्पणियां करने के लिए आप सभी का शुक्रिया। मैं खुश हूं, क्योंकि यह मजेदार थी और मैं फिल्म देखने के लिए उतावली हूं।​"

​'​हैप्पी एंडिंग​'​ शुक्रवार को रिलीज हो गई, जिसमें सैफ अली खान, इलियाना डिक्रूज, गोविंदा एवं कल्की कोचलिन मुख्य भूमिका में हैं।

End of content

No more pages to load