​​26/11: बॉलीवुड ने याद किया खौफनाक वक्त

​​26/11: बॉलीवुड ने याद किया खौफनाक वक्त
हिंदी सिनेजगत ने बुधवार को 26/11 हमले की छठी बरसी पर आतंक के साए में बीते उन 60 घंटों और उसमें मारे गए लोगों को याद किया।​

26 नवंबर, 2008 को मुंबई के ताज होटल पर हुए आतंकवादी हमले में 26 विदेशियों सहित 166 लोग मारे गए थे। अमिताभ बच्चन, मधुर भंडारकर और अनुपम खेर सरीखी हस्तियों ने हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी। इसके अलावा आतंकवादियों से लोहा लेने वाले नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (एनएसजी) के जज्बे को सलाम किया।​

​ अमिताभ बच्चन ने लिखा: आतंक के साये में बीते वो खौफनाक घंटे। मृतकों के लिए दुआ करते हैं। आतंकवादियों से लडऩे वाले सुरक्षाबल को सलाम।​

​ मधुर भंडारकर: मुंबई छह साल पहले आज ही के दिन जिसकी गवाह बनी, उसे कभी नहीं भुला पाएंगे।​

​ अनुपम खेर: मैं आज हमारे शहीदों के बलिदान और मारे गए मासूम लोगों को नमन करता हूं।​

​ अर्जुन कपूर: छह साल बीत गए। उस दुखद घटना में प्रभावित हुए हर शख्स के साथ हमारी दुआएं हैं।​

​ फरहान अख्तर: छह साल पूर्व आज ही के दिन जान गंवाने वालों और दूसरों को बचाने के लिए अपनी जान दांव पर लगाने वालों को याद करते हैं।

End of content

No more pages to load