सलमान ने अरमान कोहली के लिए दिखाई दरियादिली, दिलाई दो फ़िल्में

सलमान ने अरमान कोहली के लिए दिखाई दरियादिली, दिलाई दो फ़िल्में
सलमान खान बॉलीवुड में संघर्ष कर रहे अभिनेताओं के लिए हमेशा से ही एक बड़े सहायक रहे हैं। फ़िलहाल वह जिसकी नाव को सहारा दे रहे हैं, वह और कोई नहीं बल्कि अरमान कोहली हैं। सूरज बड़जात्या की फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' में अरमान को रोल दिलाने के बाद अब उन्होंने अरमान को दो और फिल्मों में काम दिलाया है।

अरमान को अब जिन दो फिल्मों में जगह मिली है, वह दोनों ही साजिद नाडियावाला की दो फ़िल्में हैं, और यह सलमान की सिफारिश से ही संभव हो पाया है।

​एक सूत्र का कहना है, "मंगलवार को अरमान साजिद से मिले थे, और इसी समय उन्हें साजिद के दो प्रोजेक्ट के लिए साइन किया गया। वह लगातार सलमान के संपर्क में रहे हैं, और सभी जानते हैं कि सलमान से जान-पहचाना रखने वालों को हमेशा फिल्मों में काम दिला देते हैं।"

हालाँकि अरमान इसे दूसरे तरीके से लेते हैं। अरमान का कहना है, "मुझ पर भगवान का आशीर्वाद है कि मुझे अच्छे लोगों के साथ काम करने का मौका मिलता है।" ​मेरे पास मेरी भावनाएं व्यक्त करने के लिए शब्द ही नहीं हैं​, मैं बस नाम लिए बिना अपने पूरे दिल से धन्यवाद देना चाहता हूँ।"

​हाल ही में अरमान को उनके परिवार के साथ सलमान के घर अर्पिता की शादी में देखा गया था। कई सालों में सिर्फ 'बिग बॉस 7' में नजर आए थे। लेकिन अब सलमान ने उनके करियर को सहारा देना शुरू कर दिया है। जिसका सबसे पहला कदम कोहली को सेलेब्रिटी क्रिकेट लीग में शामिल करना था जिसके सलमान ब्रांड एम्बेसडर थे। इसके बाद सलमान ने उन्हें अपनी फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' में अपने भाई का रोल दिलवाया।

End of content

No more pages to load