​सलमान के साथ झगडे की खबरों पर सोनाक्षी ने दिया करारा जवाब ​

​सलमान के साथ झगडे की खबरों पर सोनाक्षी ने दिया करारा जवाब ​
​हाल ही में हुई अर्पिता की शादी और उस से जुडी खबरें अभी तक चर्चा का विषय बनी हुई है। इन्हीं में से एक खबर ये भी थी कि शादी के रिसेप्शन में ​सोनाक्षी सिन्हा और सलमान खान के ​बीच जमकर ​झगड़ा हुआ जिसमें सलमान ने सोनाक्षी को रुला दिया। लेकिन अब सोनाक्षी ने इस खबर की सच्चाई को खुद बयान किया है।​
​
​खबर पर भड़की सोनाक्षी ने ​खबर और उसके लिखने वाले का नाम लिखकर ट्विटर ​पर पोस्ट किया है, "बेहतरीन कल्पना का पुरस्कार इन दोनों को जाता है। जो बकवास बातें लिखी गई हैं वह आपको पढ़नी पड़ेंगी।​
​
​इस खबर के अनुसार कहा गया था कि अर्पिता के रिशेप्शन में सलमान और सोनाक्षी के बीच जमकर झगड़ा हुआ और सलमान इतने गुस्से में सोनाक्षी पर बिफरे कि उन्हें रोना आ गया। लेकिन 26 नवंबर के ट्वीट में सोनाक्षी ने इन खबरों की धज्जियाँ उड़ा दी हैं।

End of content

No more pages to load