​​सिल्वर स्क्रीन पर फिर साथ नजर आ सकते हैं रणवीर ​सिंह और अनुष्का

​​सिल्वर स्क्रीन पर फिर साथ नजर आ सकते हैं रणवीर ​सिंह और अनुष्का
​'बैंड बाजा बरात' के बाद से चर्चा में आई ​रणवीर सिंह और अनुष्का की जोड़ी वास्तव में एक जादुई प्रभाव रखती है। 'लेडीज़ वर्सेस रिकी बहल' के बाद दोनों ने काफी समय के बाद 'दिल धड़कने दो' में साथ आए हैं। अब चर्चा है कि दोनों इस फिल्म के बाद फिर से नई फिल्म में साथ काम करेंगे।

नई चर्चाओं के अनुसार अनुष्का फिल्म 'एनएच 10​'​ के बाद ​एक और फिल्म का निर्माण करने की योजना बना रही है और इसमें वह रणवीर सिंह के साथ जोड़ी बना सकती हैं।

हालाँकि अभी तक इस खबर पर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं हुई है, खबर कितनी सच है ये तो बाद में ही पता चलेगा लेकिन यह भी सच है कि अनुष्का शर्मा और रणवीर की सिल्वर जोड़ी​ काफी घुली-मिली सी लगती है।

End of content

No more pages to load