​'​बाजीराव मस्‍तानी' में मेरा रोल बेहद मुश्किल​:​ प्रियंका चोपडा

​'​बाजीराव मस्‍तानी' में मेरा रोल बेहद मुश्किल​:​ प्रियंका चोपडा
​बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपडा ने अपनी आगामी फिल्‍म 'बाजीराव मस्‍तानी' में अपने रोल को बेहद मुश्किल बताया है​। संजय लीला भंसाली इस फिल्‍म का निर्देशन कर रहे हैं​।

फिल्‍म में प्रियंका के अलावा दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह भी मुख्‍य भूमिका में हैं​। इस फिल्‍म में प्रियंका मराठी लुक में नजर आयेंगी​।
​
​ 'बाजीराव मस्‍तानी' की कहानी मराठा पेशवा बाजीराव प्रथम और उनकी दूसरी पत्‍नी मस्‍तानी की प्रेम कहानी पर आधारित है​। पेशवा बाजीराव के किरदार में रणवीर सिंह और मस्‍तानी के रोल में दीपिका पादुकोण नजर आयेंगी​। प्रियंका चोपडा पेशवा की पहली पत्‍नी काशीबाई की भूमिका अदा करेंगी​।
​
​ हाल ही में प्रियंका ने शूटिंग के अनुभव को ट्विटर पर साझा किया है​। उन्‍होंने ट्विटर पर लिखा है कि​, "शूटिंग के दौरान मैं बेहद थक गई थी​। बाजीराव मस्‍तानी में मेरा किरदार अब तक का सबसे मुश्किल रोल है​।"
​
इससे पहले भी ये तीनों कलाकार फिल्‍म 'गोलियों की रासलीला-रामलीला' में काम कर चुके हैं​। प्रियंका ने फिल्‍म में एक आईटम नंबर किया था​।

End of content

No more pages to load