कैटरीना को पीछे छोड़ प्रियंका बनी एशिया की सबसे सेक्सी महिला

कैटरीना को पीछे छोड़ प्रियंका बनी एशिया की सबसे सेक्सी महिला
​बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ​को ब्रिटेन में सबसे सेक्सी एशियाई एशिया ​महिला का ख़िताब दिया गया है। जहाँ पिछले साल यह खिताब कैटरीना कैफ ने जीता था​, इस बार ​प्रियंका ​ने उन्हें इस मामले में मात दे दी है।

​ ​यह मतदान ​ब्रिटेन के एक साप्ताहिक अखबार ​द्वारा कराया गया है जिसमें 50 उम्मीदवारों​ को शामिल किया गया था और इस सूची में​ प्रियंका नंबर एक स्थान हासिल करने में सफल रहीं​ हैं​​। वहीं उनके अलावा छोटे पर्दे की जानी​-​मानी अभिनेत्र दृष्टि धामी दूसरे नंबर​, और सनाया ईरानी तीसरे नंबर​ पर रही।​

​​ ​वहीं ​पिछले साल ​इस ख़िताब को जीतने वाली कैटरीना कैफ चौथे स्थान पर​ हैं। इस मौके पर प्रियंका चोपड़ा ने कहा​, "मुझे नहीं पता कि इसके लायक बनने के लिए मैंने क्या किया लेकिन मैं खुशी-खुशी इस खिताब को स्वीकार करती हूं।​ ​मैं बहुत अच्छा महसूस कर रही हूं कि मुझे एक बार फिर से सबसे सेक्सी महिला कहा गया​। इसका फैसला दुनिया भर में जनता के वोट के आधार पर होने की बात इसे और भी खास बना देती है​। वोट देने वाले हर व्यक्ति को ढे़र सारा प्यार​। ​हमेश वही रहें जो आप हैं​।"​

End of content

No more pages to load