​धर्मेद्र 79वें जन्मदिन पर काम में व्यस्त

​धर्मेद्र 79वें जन्मदिन पर काम में व्यस्त
​अपने जमाने के मशहूर अभिनेता धर्मेद्र का सोमवार को 79वां जन्मदिन है​। जन्मदिन पर वह अभिनेत्री पत्नी हेमा मालिनी के साथ नहीं हैं, बल्कि पंजाब में शूटिंग में व्यस्त हैं​।

इस बारे में हेमा ने ट्विटर पर लिखा, "सुप्रभात! आज (सोमवार) धर्मजी का जन्मदिन है​। वह पंजाब में शूटिंग में व्यस्त हैं, लेकिन मेरा मन उनके साथ है​। मैं आज (सोमवार) संसद की कार्यवाही में भाग लेने के लिए दिल्ली जा रही हूं​।​"​

हेमा ने कहा, "मैं अपने हीरो को उसके जन्मदिन पर दुनियाभर से शुभकामनाएं भेजने वाले उनके अनगिनत प्रशंसकों को धन्यवाद देती हूं​। आप सभी का शुक्रिया​।"​

End of content

No more pages to load