'एक्शन जैक्सन' ने शुरुआती सप्ताहांत में 28 करोड़ रुपये कमाए

'एक्शन जैक्सन' ने शुरुआती सप्ताहांत में 28 करोड़ रुपये कमाए
अजय देवगन अभिनीत 'एक्शन जैक्सन' ने रिलीज के पहले तीन दिनों में 28 करोड़ रुपये की कमाई की है​। एक फिल्म व्यापार विश्लेषक का कहना है कि कमाई जारी रहने को लेकर संदेह है​।

प्रभुदेवा निर्देशित 'एक्शन जैक्सन' पांच दिसंबर को रिलीज हुई, जिसने पहले दो दिनों में 19 करोड़ रुपये की कमाई की​।​ फिल्म करीब 75 करोड़ रुपये के बजट से बनी है​।​ मल्टीमीडिया कंबाइन्स के राजेश थडानी ने बताया, "बजट को देखते हुए फिल्म को न्यूनतम 15 या 20 करोड़ रुपये का उछाल मिलना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ​। इसने पहले तीन दिनों में महज 28 करोड़ रुपये कमाए​। यह शायद ज्यादा देर तक न टिक पाए​।"​

फिल्म व्यापार विश्लेषक कोमल नाहटा ने ​भी ​पूर्व में इसे 'बहुत साधारण और घिसी-पिटी' फिल्म ​बताया था।

End of content

No more pages to load