​​महिलाओं के लिए मुंबई ज्यादा सुरक्षित: सोनम

​​महिलाओं के लिए मुंबई ज्यादा सुरक्षित: सोनम
​अभिनेत्री सोनम कपूर ने हाल में देश की राजधानी दिल्ली में कैब चालक के एक महिला को हवस का शिकार बनाने के मामले की निंदा की है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा के लिहाज से महिलाओं के लिए मुंबई ज्यादा सुरक्षित है।​

​ दिल्ली में शुक्रवार रात उबेर कंपनी के एक कैब ड्राइवर ने 25 वर्षीया महिला से दुष्कर्म किया। महिला ने रात करीब 9.30 बजे वसंत विहार इलाके से एसएमएस के जरिए कैब बुक कराई थी।​

​​ सोनम ने यहां मंगलवार को अपनी फिल्म "खूबसूरत" की डीवीडी लांच के मौके पर कहा, यह एक बहुत भयावह चीज है। सामान्यत: मुंबई की तुलना में दिल्ली में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं।​

​​ दिल्ली सरकार द्वारा उबेर कंपनी पर प्रतिबंध लगाए जाने के फैसले पर सोनम ने कहा, ईमानदारी से कहूं तो इसमें कैब कंपनी की गलती नहीं है। यह काफी हद तक सरकार की गलती है, क्योंकि सरकार के एक तंत्र ने ही कैब ड्राइवर को चरित्र प्रमाणपत्र दिया था।

End of content

No more pages to load