अब एक्शन करती नजर आयेंगी सोनाक्षी

अब एक्शन करती नजर आयेंगी सोनाक्षी
बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा अपनी आने वाली फिल्म में जोरदार एक्शन करती नजर आयेंगी। वर्ष 2010 में प्रदर्शित फिल्म 'दबंग' से अपने करियर की शुरुआत करने वाली सोनाक्षी की छवि इंडस्ट्री में रुमानी अभिनेत्नी की है।

सोनाक्षी ने इस वर्ष प्रदर्शित सुपरहिट फिल्म होलीडे में दक्षिण भारतीय निर्देशक ए.आर.मुर्गदास के साथ काम किया है। सोनाक्षी एक बार फिर से ए.आर.मुर्गदास के साथ काम करने जा रही है। बताया जाता है कि सोनाक्षी इस फिल्म से अपनी छवि को तोड़ने जा रही है। सोनाक्षी इस फिल्म में जोरदार एक्शन करती नजर आयेंगी। यह एक महिला प्रधान फिल्म है जिसमें सोनाक्षी खूब एक्शन करतीं नजर आएंगी।

इस फिल्म में सोनाक्षी पर फिल्माए जाने वाले एक्शन सीन्स केरल के ट्रेडिशनल मार्शल आर्ट पर आधरित होंगे। सोनाक्षी ने इस फिल्म के लिए तैयारी भी शुरु कर दी है जिसके लिये सोनाक्षी 30 दिन के वर्कशॉप में हिस्सा लेने जा रही हैं।

फिल्म के निर्देशक मुर्गदास ने कहा, "फिल्म की कहानी मेरे दिल के बेहद करीब है और यह फिल्म सभी भारतीय महिलाओं को एक दमदार संदेश देगी। इस फिल्म में सोनाक्षी कॉलेज गर्ल के किरदार में नजर आएंगी।"

End of content

No more pages to load