​असीन का ​दक्षिणी फिल्मों में लौटना महज एक अफवाह है

​असीन का ​दक्षिणी फिल्मों में लौटना महज एक अफवाह है
ट्विटर पर कुछ ऐसी चर्चा सुनने को मिल रही थी कि ​असीन दक्षिणी फिल्म इंडस्ट्री में लौट रही ​हैं। कुछ समय पहले ​असीन के फेक अकाउंट से यह पोस्ट किया गया था और किसी पब्लिकेशन ने यह न्यूज़ उठा ली थी।​​​​​
​
​ इन सब बातो से ​अचंभित असीन ने कहा​, "मेरा कोई ट्विटर अकाउंट नहीं है​ ​और मैं इस​ ​बात का भी समर्थन नहीं करुँगी की कोई पब्लिकेशन किसी सचाई को जाने बिना ही कुछ अनाब-शनाब लिखे। मैं ना ही कोई ​दक्षिणी फिल्म कर रही ​हूँ और ना ​ही मैं वहां जा रही​ हूँ। फ़िलहाल मैं कोई भी प्रोजेक्ट नहीं ले रही हूं। आशा है इससे ​मुझ से जुडी​ सभी शंकाए दूर होंगी।"

End of content

No more pages to load